स्वतंत्रता सेनानी अमराराम सारण का 107वां जन्मदिवस पर स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

अमराराम सारण के जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देने पांच हजार से अधिक लोग पहुंचे कार्यक्रम।
गुरूज्योति पत्रिका/गिडा़/भंवरलाल बरवड़ । गिड़ा क्षेत्र में स्थित सवाऊ पदमसिंह में एक ऐसी शख्सियत ने जन्मदिन मनाया जिसने एक सदी से ज्यादा जीवन जिया है तिहरी गुलामी के वह दिन देखें जिसमें किसान अत्यंत दु:खी था और विकास करते भारत को भी देखा है सवाऊ पदमसिंह में भींयाराम सारण के घर जन्मे अमराराम सारण ने बताया कि भारतीय सेना भर्ती हुए कई देशों में युद्ध में भाग लिया सेना में सेवा समाप्ति के बाद जन जागृति डकैतों से मुकाबला व लोगों की भलाई के लिए कार्य किए। अमराराम सारण के 107 वे जन्मदिन पर स्नेह मिलन कार्यक्रम गुरुवार को कानोड़ रोड़ पर स्थ्ति बाबा रामदेव पेट्रोल पंप रखा गया। जिसमे परेऊ धाम महंतओंकार भारती ,तारातरा मठ प्रताप पुरी,बायतु महंत भैरभारती ,राणासर महंत जोगनाथ ,प्रेम हरि महाराज जोधपुर जोगनाथ दुधवा आश्रम,पारसनाथ महाराज झाक मठ, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी,चौहटन प्रधान रूपाराम सारण,गिड़ा प्रधान जानकी देवी,समाज सेवी चेनाराम कड़वासरा,भाजपा नेत्री डॉ प्रियंका चौधरी,सिगरती देवी चौधरी,चनणाराम बैरड़,हिराराम सारण,तेजाराम जाजड़ा,आरएलपी प्रदेश महामंत्री व जिला परिषद् सदस्य उम्मेदाराम बेनिवाल,राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर छात्र संघ अध्यक्ष शिवकरण सारण,उपाध्यक्ष देव शर्मा,बायतु चिमनजी सरपंच गोमाराम पोटलिया, हेमजी का तला सरपंच भंवरलाल गोदारा,कोसरिया सरपंच रुगाराम सारण,बायतु पनजी सरपंच रिड़मलराम सारण,कानोड़ सरपंच सवाईसिंह,शहर सरपंच गोरधनराम सारण,रतेऊ सरपंच भुराराम गोदारा,मानपुरा खारड़ा सरपंच जालाराम थोरी, जाजवा सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश जांगिड़,गिड़ा सरपंच देवीसिंह,सवाऊ पदमसिंह सरपंच ओमप्रकाश सारण,सवाऊ पदमसिंह रमेश सारण,माधासर सरपंच प्रतिनिधि हेमंत कांकड़,चिड़िया सरपंच देवाराम मूढ़, देवपुरा सरपंच प्रतिनिधि सोनाराम मेघवाल,नरसाली नाड़ी सरपंच प्रतिनिधि हुकमाराम,हुड्डो की ढ़ाणी सरपंच मोहन लाल हुड्डा,खोखसर पश्चिम सरपंच चुनाराम जाखड़, विजय मूढ़, जिला परिषद् सदस्य प्रतिनिधि हुकमाराम सारण राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर पर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रघुवीर सिंह तामलोर, भुराराम गोदारा,विजय राज सारण, वरिष्ठ छात्र प्रतिनिधि मुकेश डूडी,पंचायत समिति सदस्य रतनाराम जाखड़, पोकरराम सऊ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री जोगाराम मूढ़, हरिसिंह कड़वासरा, मंडल मंत्री दिलीप सारस्वत, रणजीत सिंह जसोदिया, जोगाराम सारण,जनप्रतिनिधि ,सरपंच व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान अमराराम ने कहा कि आज के युवाओं को नशे से दूर रहते हुए शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समाज सेवी तिलोकचंद चौधरी ने कहा कि किसान नेता अमराराम सारण के जन्मदिन के 107 वर्ष पूरे करने पर सम्मान किया गया। जिसमें सन्तों का आशिर्वाद मिला। इस दौरान सन्तो के सानिध्य में पौधरोपण किया गया।