नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघवाल ने पदभार ग्रहण किया

रिपोर्ट -विक्रमसिंह पचानवा
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल के पदभार ग्रहण कार्यक्रम हेतु विजय पेरेडाइज होटल महाविद्यालय के सामने रखी गयी।बैठक में निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल को साफा पहनाकर एवम माल्यार्पण कर विधिवत रूप से हस्ताक्षर कर पदभार ग्रहण करवाया।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ एवम नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी का साफा एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रम राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि हम समस्त कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ को राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुचना चाहिये जिससे जनता को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुँच सके।
बैठक को संबोधित करते हुए जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष पुखराज पाराशर ने कहा कि समस्त कांग्रेसजन को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करना चाहिए।उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ से राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय के नवीनीकरण हेतु अपील की। अपील पर कांग्रेस पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस कार्यालय के नवीनीकरण हेतु राशि की धोषणा की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव एवम जिला प्रभारी मोहन डागर ने कहा कि में संगठन में कार्य करते करते यहाँ तक पहुँचा हु।कांग्रेस पार्टी के आलाकमान की नजर प्रत्येक सक्रिय कार्यकर्ता पर रहती है। इसलिए पार्टी के प्रति लग्न एवम निष्ठा रखने वाले सक्रीय कार्यकर्ताओं को पार्टी मौका देती है। उन्होंने जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की अपील की।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ समरजीत सिंह राठौड़ ने अपने जिलाध्यक्ष कार्यकाल में समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण एवं कार्यक्रताओं के सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष रतन देवासी ने कहा कि अब जिला कांग्रेस का भवन जो कि पुराना हो गया है जर्जर हालत में है उसके स्थान पर एक नया भवन बनाया जाना चाहिए उसके लिए उन्होंने राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई से सहयोग करने की शुरुआत करने का अनुरोध किया बैठक में सर्वसम्मति से इसमें आर्थिक सहयोग के लिए सभी ने अपनी बात कही और इस तरह सभी ने नए भवन निर्माण की स्वीकृति दी।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे में पूरी तरह निष्ठा एवं सक्रियता से निभाउंगा। उन्होंने आलाकमान एवम प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने जिले के समस्त कांग्रेसजनों से सहयोग की अपील की।
बैठक को प्रदेश सचिव भूराराम सीरवी, पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल,पीसीसी सदस्य ऊमसिह राठौड़ ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत ने किया।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शोभा सुन्देशा,पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह सियाणा,पीसीसी सदस्य सोमा भाई सरगरा,पीसीसी सदस्य मोडाराम राणा पूर्व प्रधान रमिला मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष आहोर वीरेंद्र जोशी जोशी,रमेश सोलंकी,भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलाबराम मीणा, जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, रानीवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली,जसवंतपुरा ब्लॉक अध्यक्ष जीवाराम चौहान, भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल बोहरा,शहजाद अली सैय्यद, जुल्फिकार अली भुट्टो,लाल सिंह धानपुर,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक मेघवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,डॉ भरत कुमार,रमेश सोलंकी,लीला राजपुरोहित, सरोज चौधरी, ममता जैन,आम सिंह परिहार,उदयराज सिंह राव,बाल कल्याण समिति जिला अध्यक्ष लीला राजपुरोहित,जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मीणा,जिला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत,पंचायत समिति सदस्य मंशा चौधरी,उप प्रधान अमृत प्रजापत,नेता प्रतिपक्ष कालूराम मेघवाल,पन्ने सिंह पोषणा, पार्षद लक्ष्मण सिंह सांखला,पार्षद बसंत सुथार,सुरेश मेघवाल, भरत सुथार,नारायण सोलंकी,इंदु परिहार,खुशालसिंह राजपुरोहित, नरपत सिंह देवड़ा,सुष्मिता गर्ग,शीला चौधरी, जुबेदा बानो, कैलाश शर्मा,देवाराम सांखला,अनिल पंडत,वचनाराम मीणा, सोनाराम मेघवाल,सुमेरमल जीनगर,पुणे खान,खीमाराम चौधरी, श्रवण सिंह राठौड़,विक्रमसिंह बालोत, पोकरमल उम्मेदपुर, भरत मेघवाल,मिश्रीमल चौधरी, पीरसिंह मालपुरा, प्रेमसिंह मिठड़ी,जोगेंद्रसिंह राठौड़, हस्तीमल सुथार,प्रकाश सिंह,हरीशसिंह राव,डूंगाराम मेघवाल, भीमसिंह राव,दुर्जन सिंह,कालूराम मेघवाल, पुखराज निम्बला, खेतसिंह राजपुरोहित,सुरेंद्र राजपुरोहित, कृष्ण कुमार, मदन दहिया, अचलाराम परमार,बाबू सिंह,वेनाराम नून, लाल सिंह, कानाराम सिंघल,मांगीलाल भील,जोगाराम सरगरा,फकरुद्दीन मेहर,भरतसिंह राजपुरोहित, जगदीश सरगरा,देवाराम मेघवाल, इंद्रसिंह दहिया,नारायणसिंह राठौड़, चन्दन रावल, आहोर विधानसभा अध्यक्ष भेराराम, उपाध्यक्ष समीर खान पठान,रणछोड़ सिंह,नेनाराम चौधरी, महेन्द्रसिंह पोषाणा, सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद थे।