सुमित मोदी व कांता प्रसाद शर्मा बने पीसीसी के सदस्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास पर मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी पटाखे छोड़ कर मनाया जश्न

Dainik Gurujyoti Patrika

गुरुज्योति पत्रिका/पाटन /वीरेंद्र शर्मा-
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नीमकाथाना ब्लॉक से युवा नेता सुमित मोदी और पूर्व प्रधान कांताप्रसाद शर्मा को पाटन ब्लॉक से पीसीसी सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकताओं में खुशी की लहर छा गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा दूरभाष पर, और सोशल मीडिया पर बधाई संदेश प्रेषित किए। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया गया। पूर्व प्रधान कांताप्रसाद शर्मा और युवा नेता सुमित मोदी ने इस नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नीमकाथाना और पाटन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रधान प्रतिनिधि विरेन्द्र यादव, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता दीवान, उपाध्यक्ष महेश मेगोतिया, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश खैरवा, सागरमल यादव, पाटन उपप्रधान अनिता गुर्जर, समस्त जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और युवा कांग्रेस, एनएसयुआई कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है।
कांग्रेस कार्यकताओं द्वारा विधायक आवास पर मिठाईयां बाँटकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। इस दौरान नगर अध्यक्ष मदनलाल सैनी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवीर खैरवा, गोपाल सैनी, नंदू सैनी, राजेश बाजिया, राकेश नटवाड़िया, सेवादल जिला उपाध्यक्ष नरेश टेलर, सेवादल अध्यक्ष दीपेन्द्र लुनिवाल, मोहन मील, प्रभारी देवेन्द्र बिजारणियां, युवा कांग्रेस जिला महासचिव भूपेन्द्र नारनौलिया, दीपेन्द्र दीवाच लीलू, विरेन्द्र स्वामी, गिरीराज सैनी, पंकज मोदी, अमित सैनी, सतीश वर्मा मालनगर सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Post Author


Dainik Gurujyoti Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!
Call Now Button