देवड़ा का राज्य टीम चयन, सिवाना क्षेत्र में खुशी की लहर

0
Dainik Gurujyoti Patrika

मोकलसर / लतीफ खान
मॉडल स्कूल सिवाना के छात्र दिग्विजय सिंह देवड़ा का 66वीं राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान की राज्य टीम में अंतिम रूप से चयन होने पर सिवाना क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
वही इस प्रतियोगिता का आयोजन दस जून से तेरह जून तक भोपाल मध्यप्रदेश में होगा। विद्यालय संस्था प्रधान ने बताया के दिग्विजय सिंह देवड़ा का दो बार राज्य स्तर पर और इस बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर विद्यालय परिवार ने बधाई दी, संस्था प्रधान ने बताया के दिग्विजय खेलो के साथ- साथ पढाई में भी हमेशा अव्वल रहा है, यह हमारे विद्यालय और उपखंड क्षेत्र के लिए गौरव की बात हैं। दिग्विजय ने बताया कि जिला कोच भगवत सिंह राखी से लगातार दो वर्ष तक प्राप्त मार्गदर्शन से व ‘दादोसा अमरसिंह देवडा सेवानिवृत अध्यापक के आशीर्वाद से यह सपना साकार हुआ। दिग्विजय सिंह की बहिन ने भी किया था प्रथम स्थान प्राप्त दिग्विजय की बड़ी बहिन सजना देवड़ा ने भी पिछले वर्ष सीयूईटी पीजी परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। जो की राज्य के लिए गर्व की बात थी।
इनका कहना है
वही दिग्विजय सिंह के पिता नरपतसिंह देवडा ग्राम विकास अधिकारी ने बताया के पुत्र का राष्ट्रीय स्तर पर चयन पर सब गुरु महाराज एवं समाधि मंदिर सिवाना की कृपा हैं।

About Post Author


Dainik Gurujyoti Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button