इंडियन आर्मी ऑफिसर कहकर एडवांस पेमेंट लेना आमजन को कही भारी ना पड़ जायें, QR code कही खाली ना कर दे आपकी जीवन भर की कमाई
मामला इंडिया आर्मी से सम्बंधित अनिल कुमार नाम एक विशेष व्यक्ति का है। जो अपने को इंडियन आर्मी का ऑफिसर बता कर लोगो से व्हाट्सप्प द्वारा ठगी करता फिर रहा है। जो की अपनी पोस्टिंग इंडियन एयरपोर्ट अँधेरी मुंबई बताता है, ओर कभी जम्मू केंट से सम्बंधित बताता है। मेकअप आर्टिस्ट को महिलाओं के फर्जी फोटो अलग-अलग व्हाट्सप्प न. से भेजकर आमजन से ठगी कर रहा है। जो वह फोटो भेजता है। उस महिला को अपनी बहन बोलकर मेकअप आर्टिस्ट को शादी की फर्जी तारीख बताकर ओर फर्जी शादी का वेन्यू बताकर मेकअप की बुकिंग करने को बोलता है, ओर वेडिंग बाजार से आपका कांटेक्ट न. उपलब्ध हुआ झूठ बोल कर अपने जाल मे फसता है, ओर जिसमे वह एडवांस पेमेंट मेकअप आर्टिस्ट के अकाउंट मे भी डालता है, लेकिन वो एडवांस पेमेंट मे ही सारा खेल ही खेल जाता है। कोई भी आसानी से उसके एडवांस पेमेंट वाले फंदे मे फस जाता है। ओर जब वह एडवांस पेमेंट देता है। तो जो राशि मेकअप आर्टिस्ट द्वारा बोला जाती है। वह जमा भी करा दीं जाती है। परन्तु अकाउंट मे वह फर्जी इंडियन आर्मी अनिल एडवांस मे दुगनी पेमेंट डाल देता है। फिर उसके द्वारा बोला जाता है। गलती से ज्यादा पेमेंट हुआ है। प्लीज अधिक पेमेंट मुझे मेरे QR code पर वापस कर दीजियेगा, तब वह अपना फर्जी क्यु आर कोड (QR code) भेजता है। जैसे ही मेकअप आर्टिस्ट अधिक राशि मे से उसको पेमेंट लौटता है। वह अपना अकाउंट QR code द्वारा हैक करवा बैठता है। क्यों की उस क्यू आर कोड मे अकाउंट हैक करने का लिंक होता है। जिसके द्वारा आपका अकाउंट खाली कर अपने फर्जी फ़ोन न को बंद कर देना आम बात है। यह खेल वह अपने अलग-अलग फर्जी फ़ोन न. से खेलता है।
+91 97639 13273
+91 88767 52196
+91 97755 31251
जिसमे की फर्जी न. से किसी ना किसी को फसा कर ठगी से लाखों रुपए कमा रहा है। ओर बदनामी खुलेआम देश की इंडियन आर्मी को कर रहा है। क्यों की वह अपनी प्रोफाइल व्हाट्सप्प डीपी मे इंडियन आर्मी के फोटो प्रयोग करता है।
यह फर्जी मामला की शिकायत ग़ाज़िआबाद निवासी रविन्द्र कुमार आर्य (समाजसेवक एवं लेखक) आर्मी एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारियों को ऑनलाइन द्वारा किया जाता है। जनहित के लिए ऐसे असामाजिक तत्व पर तुरंत कारवाही किया जायें।