मणिपुर हिंसा के विरोध में जालोर किया प्रदर्शन, कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0
Dainik Gurujyoti Patrika

रिपोर्ट विक्रमसिंह पचानवा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी,जालोर की और से बुधवार को केंद्र की भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश सचिव एवं जिला सहप्रभारी हरीश परिहार के मुख्य आतिथ्य व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल के नेतृत्व में “सोनगरा बालोद्यान”सूरज पोल के पास जालोर से कलेक्ट्रेट तक विरोध स्वरूप “पैदल मार्च” निकालकर विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौपा गया।सर्वप्रथम समस्त कांग्रेसजन सोनगरा बालोद्यान एकत्रित हुए तथा वहाँ से नारेबाजी करते हुए हॉस्पिटल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट जालोर के बाहर पहुंचे कांग्रेसजन ने केंद्र की मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की तथा मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियों, अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में विफल केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध अविलम्ब कार्यवाही करने की मांग की। कांग्रेसजन ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर जालोर को सौपकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव हरीश परिहार ने कहा कि मणिपुर में महिलाओं, आदिवासियो,अल्पसंख्यको के विरुद्ध बढ़ते अत्याचार को रोकने में भाजपा की डबल इंजन सरकार विफल रही है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मणिपुर की विभत्स धटनाओं पर अभी तक मौन धारण कर बैठे है।भाजपा की कथनी एवम करनी में फर्क अब आमजनता समझ चुकी है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल ने कहा कि पिछले दो माह से अधिक समय से मणिपुर प्रदेश में जातीय हिंसा में असंख्य लोग अपना जीवन एवं संपत्ति गवा चुके है। प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की हठधर्मिता के कारण मणिपुर प्रदेश में आदिवासी महिला एवं अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार हो रहे है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले रोज उजागर हो रहे है किंतु देश के प्रधानमंत्री मूक दर्शक बने बैठे है।ये रहे मौजूद
पूर्व जिलाध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित, पूर्व विधायक रामलाल मेघवाल,आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सवाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख मंजू मेघवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शोभा सुन्देशा,जुल्फिकार अली भुट्टो,पीसीसी सदस्य ऊमसिंह राठौड़,सोमाभाई सरगरा,जिला प्रवक्ता योगेन्द्र सिंह कुम्पावत,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल, आहोर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र जोशी,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत, भाद्राजून ब्लॉक अध्यक्ष गलबाराम मीणा,संध्या चौधरी, जिला सचिव सरोज चौधरी, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मीणा, सुष्मिता गर्ग, ममता जैन पूर्व ग्रेनाइट एसोसिएशन अध्यक्ष लाल सिंह धानपुर, कांग्रेस नेता खीमाराम चौधरी, आमसिंह परिहार, पन्नेसिह पोषाणा, कालूराम मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी,दीपाराम मेघवाल,पार्षद राजेन्द्र सोलंकी, पार्षद अफ़रोज़ा बानो, मनोनीत पार्षद भरत सुथार,अनिल पंडत,कार्तिक दवे,शीला चौधरी, नोरवा सरपंच वागाराम परमार, पीरसिंह मालपुरा,शंकर अग्रवाल,मांगीलाल गर्ग,नारायण सोलंकी,महेंद्र सोनगरा,बंशीलाल माली,बस्तिमल चौहान, भरतसिंह राजपुरोहित, ललित कुमार चौधरी,इंद्रसिंह दहिया,पृथ्वी सिंह भाटी,कृष्ण कुमार मेघवाल,सुमेरमल जीनगर,जुबेदा नागोरी,उम्मेद सिंह चारण,जोगाराम सरगरा,रूपाराम आकोली,पुखराज माली,नरेंद्र मेघवाल,कमल सिंह निम्बलना,जोगाराम मीणा,दिनेश कुमार सांकरणा,अशोक मेघवाल, सुरेश नाथ,अमीन नागोरी सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहेंगे।

About Post Author


Dainik Gurujyoti Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Call Now Button