कांग्रेस पार्टी के द्वारा आजादी के गौरवशाली 75 साल पूर्ण होने पर गौरव पद यात्रा निकाली

0
गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई आजादी गौरव पद यात्रा के दौरान मौजूद मंत्री व कार्यकर्तागण।

गुरुवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई आजादी गौरव पद यात्रा के दौरान मौजूद मंत्री व कार्यकर्तागण।

Dainik Gurujyoti Patrika

सिवाना। कस्बे में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के द्वारा आजादी के गौरवशाली 75 साल पूर्ण होने पर गौरव पद यात्रा निकाली। जिसमे वन मंत्री हेमाराम चौधरी, राज्य मंत्री रामसिंह राव जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह खान, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, सिवाना प्रधान मुकनसिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों स्थानीय कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आजादी गौरव पद यात्रा स्थानीय डाक बंगले से तिरंगे झंडों के साथ रवाना हुई। जो बसस्टैंड होते हुए गाँधीचोक पहुची। जहाँ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर वनमंत्री हेमाराम चौधरी, राज्य मंत्री रामसिंह राव, विधायक मदन प्रजापत सहित जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। गाँधीचोक से आजादी गौरव पद यात्रा बालोतरा रोड होते हुए अम्बेडकर सर्किल पहुची।जहाँ सविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगे उठाए देशभक्ति के नारे लगाते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे।बाद में पद यात्रा मेली रोड होते हुए खाखर लाई फांटा पहुचकर विसर्जित हुई। इस मौके पर  ईश्वरसिंह सरपंच जसोल, वागाराम देवासी सरपंच पँऊ, रामनिवास आचार्य सिवाना नगरपालिका चेयरमैन, सेवादल कांग्रेस के पूर्व संगठन मंत्री महेंद्रसिंह गहलोत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Post Author


Dainik Gurujyoti Patrika

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!
Call Now Button