आजादी के 75 साल बाद भी देश में छूआछूत की जड़ें अभी तक जकड़ी हुई हैं

देश आजादी का 75वां वर्षगाँठ मना रहा हैं और पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा हैं वहीं दूसरी ओर इस तस्वीर को देखिए,यह बच्चा अभी अहमदाबाद में भर्ती हैं कसूर सिर्फ और सिर्फ इतना कि स्कूल में मटके से पानी पी लिया और टीचर ने इतना मारा की जालोर से उदयपुर ओर उदयपुर से अहमदाबाद रैफर करना पड़ा। देश की केंद्र और राज्य की सरकारें अभी तक सार्वजनिक स्थानों से भेदभाव को खत्म नहीं कर पाएँ। आखिर देश कब छुआछूत मुक्त देश कब होगा जहाँ पर सब नागरिक समान हो। आओ हम सब मिलकर आज़ादी की 75वीं साल पर यह संकल्प लें कि आजादी के 100 साल पूरे होने पर हम यह भेदभाव पूर्ण व्यवस्था को पूरी तरह से खत्म कर पाएँ।




