शीत लहर का मुआवजा कब देगी सरकार – कुड़ी

फुलेरा। कस्बे के निकटवर्ती रख बाबा धाम पर आम आदमी पार्टी किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कुड़ी अध्यक्षता में किसान चौपाल संपन्न हुई।

राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कुड़ी अध्यक्ष ने बताया कि 2022 दिसंबर में पूरे प्रदेश में शीत लहर से किसानों की सरसों चना की फसल में भयंकर नुकसान हुआ था जिसको लेकर हमने सरकार को धरना प्रदर्शन ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया था लेकिन आज तक भी किसी किसान के खाते में 1रुपिया भी शीतलहर का मुआवजा नहीं आया। साथ ही कुड़ी ने बताया कि गौशालाओं में गायों को अनुदान राशि के रूप में एक गाय और बछिया का भुगतान 150रुपिया प्रतिदिन का सरकार द्वारा दिया जाता है। यह अनुदान राशि अगर सीधी किसान के खाते में डालने की प्रक्रिया चालू की जावे तो क्षेत्र में एक भी आवारा गाय घूमती नजर नहीं आएगी जिससे गाय भी खुश हो जाएगी और किसानों के खेतों को चौपट नहीं करेगी और किसानों को तारबंदी का बेवजह का खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा साथ ही हर खेत को पानी हर पेट को पानी का नारा बुलंद हो ओर यमुना जल बंटवारा 1993 को लागू किया जाने सहित चंबल का पानी पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत गांव गांव में खेत- खेत में पहुंचाया जाने पर भी चर्चा रही साथ ही आगामी समय पर किसान महासभा बड़े स्तर पर आंदोलन करने जा रही है इस मौके पर आप ब्लॉक अध्यक्ष पचकोडिया मालीराम हनीनवाल बाबूलाल सेपट मदनलाल भगवाडिया कैलाश यादव मालीराम कनावाडिया सोहन लाल ओमप्रकाश जांगिड़ सरवन लाल गुर्जर ने भी अपने विचार रखे तथा आप की ग्राम कमेटिया बनाई गई।








