Jaisalmer : बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर मनवाया लोहा, 100% रहा 12वी विज्ञान वर्ग का बोर्ड परीक्षा परिणाम, छात्र हिम्मत सिंह ने अर्जित किए सर्वाधिक 93.40%

रामदेवरा /ज्योति सिन्हा
कस्बे के बाबा रामदेव विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाते हुए कक्षा 12वी विज्ञान वर्ग का सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य वीरेंद्रसिंह ने बताया कि हाल ही में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वी विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया। कुल 24 विद्यार्थी में से 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी एवं एक विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों के साथ विद्यालय में कुशल प्रशिक्षित एंव अनुभवी अध्यापकों के वर्षपर्यंत किए गए परिश्रम के फल है।
विद्यालय निदेशक नाथू सिंह तंवर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12वीं विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 100% रहा। सभी विद्यार्थियों, परिजनों एवं ग्रामवासियों को विद्यालय परिवार की ओर से ढेर सारी बधाइयां साथ ही सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं।वहीं विद्यालय व्यवस्थापक अगरसिंह तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी हिम्मत सिंह पुत्र जबर सिंह राठौड़ा ने 93.40% अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही हिम्मत सिंह ने रसायन विज्ञान में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
वही विद्यार्थी महेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने 91.80% अंक प्राप्त किए। विद्यार्थी सुरेंद्र सिंह पुत्र स्वरूप सिंह ने 89.60% अंक प्राप्त किए।
विद्यालय के 2 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक अर्जित किए। वही 6 विद्यार्थी 80% से 90% के बीच रहे।