विधायक सुरेश मोदी ने जिले का प्रेजेंटेशन रामलुभाया जिला गठन स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा

नीम का थाना /पाटन/ वीरेंद्र शर्मा-
विधायक सुरेश मोदी द्वारा नीमकाथाना को जिला बनाने का प्रेजेंटेशन रामलुभाया कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। विधायक मोदी ने 400 पेज का जिले का प्रेजेंटेशन कमेटी को विस्तार पूर्वक दिखाया है। नीमकाथाना को जिला बनाने की सभी बिंदुओं को विधायक द्वारा विस्तार पूर्वक कमेटी के समक्ष रखा गया है।
इस प्रेजेंटेशन में नीमकाथाना जिला बनाने की सभी बिन्दु रखी गई। जिला बनाने के लिए निम्न बिन्दुओं को विस्तार से रखा गया, जिसमें ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, व्यवसायिक महत्व, खनिज सम्पदा, पुरातत्व विभाग, कार्यक्षेत्र, धार्मिक पृष्ठभूमि, पर्यटन स्थल, भौगोलिक पृष्ठभूमि, प्रशासनिक तंत्र, नवीन प्रस्तावित जिले के राजस्व ईकाईयों सम्बन्धी आंकडे, स्वास्थय सेवायें, शैक्षणिक पृष्ठभूमि, रेलवे सेवायें, बस सेवायें, हवाई सेवा, शहीदों की पृष्ठभूमि, जिला (प्रस्तावित) की जनसंख्या, आन्दोलनों का विवरण एवं प्रस्तावित जिला-नीमकाथाना का मानचित्र द्वारा विस्तार से समझाया गया है। नीमकाथाना जिला बनाने के लिए पूर्ण रूप प्रस्तावित है।
इस मौके पर पूर्व आई.ए.एस. के.एल. मीणा, पूर्व आई.ए.एस. आर एस जाखड़, पार्षद संजीव मोदी, पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रवीण जाखड़, सतीश अग्रवाल एवं दिनेश अग्रवाल मौजूद रहे।