भाजपा जनता युवा मोर्चा भीनमाल द्वारा तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन, देश की आजादी के अमर शहीदों को नमन – सांवलाराम देवासी

भारत देश इस वर्ष आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मना रहा हैं उसके उपलक्ष में देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र जी मोदी के आव्हान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तहत भाजयुमो भीनमाल नगर मण्डल द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ ..यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रांरभ होकर शहर के विभिन स्थानों से होती हुई …माघ चौक पर भारत माता के पूजन के बाद समापन हुआ इसमें सैकंडो की संख्या में नगरवासियो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया ..! सभी शहरवासियो में अलग ही देशभक्ति का उत्साह नजर आया ! इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया …इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सांवलाराम देवासी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर तिरंगा नारा अब जन आंदोलन बन गया है।’आजादी का अमृत महोत्सव‘ के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान में व्यापक जनसहभागिता के उद्देश्य से तिरंगा रैली की शुरुआत की। देवासी ने ‘हर-घर तिरंगा‘ अभियान में उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेने का आह्वान किया। प्रदेश के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा के साथ पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता आम जन के साथ जनजागरण के लिए गली, मोहल्लों, शहरों, गांवों के लिए निकलेंगे। 13, 14 एवं 15 अगस्त के हर घर तिरंगा अभियान के लिए भी कार्यकर्ता निकलेंगे।
इस मौके पर भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश जांगू ने कहा कि पूरा देश अपनी आजादी के अमृत महोत्सव की भव्य तैयारी कर रहा है। ऐसे वक्त में तिरंगा यात्रा जन जागरूकता का सशक्त माध्यम बन चुका है, जो राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत अपने राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति हम सबके मन में श्रद्धा और सम्मान का भाव जागृत कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मौका इस देश की आजादी के लिए जिन अमर सपूतों ने अपना बलिदान दिया था, उन सबको नमन, स्मरण और उनके आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करने का हमारे लिए अवसर लेकर आया है।
देवासी ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि आप सब भारत के आन, बान और शान के प्रतीक तिरंगा को हर घर तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं, जो देश के 135 करोड़ नागरिकों के जीवन में व्यापक परिवर्तन का आधार बनेगा।
भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश जी बंजारा ,वरिष्ठ कार्यकर्ता पुखराज जी बगोटी, वर्तमान भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र जी माली ,नगर महामंत्री प्रवीण जी दवे ,भाजपा जुंजाणी मंडल अध्यक्ष टीकमसिंह जी , भाजयुमो जिला महामंत्री प्रकाश जी जांगू ,भाजयुमो जुंजाणी मण्डल अध्यक्ष खुमान सिंह राठौड़ ,भाजयुमो पूर्व नगर अध्यक्ष वालाराम मोदी,राजवीर राजपुरोहित ,अशोक देवासी ,अजयपाल सिंह अरणाय व नगर के विभिन्न सामाजिक संघठन के युवाओ ने भाग लिया ..! इस मौके पर वर्तमान भाजयुमो की सम्पूर्ण टीम मौजूद रही तथा इन्ही कार्यकर्ताओ के मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हुआ !