अजब-गजब आदेश : पंडित धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम की कथा की व्यवस्था देखेंगे सरकारी अधिकारी, कलेक्टर ने उच्च रेंक समेत कई अफसरों की लगाई ड्यूटी

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में 23 और 24 मई को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की भागवत कथा का आयोजन होना है | इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है | चर्चा का विषय ये है कि बागेश्वर धाम की कथा में आयुष अधिकारी शौच और मंजन की व्यवस्था भी देखेंगे | श्रोताओं के लिए नित्य क्रिया सामग्री, भोजन समेत अन्य चीजों की व्यवस्था देखने ड्यूटी लगी है | दरअसल बालाघाट कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला आयुष अधिकारी डाॅ. मिलिंद चौधरी की डयूटी लगाई है | धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर सरकारी अफसरों की डयूटी लगाई गई है | अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भोजन स्थल पर नजर रखेंगे | ई गर्वनेंस के जिला प्रबंधक लीज लाईन की व्यवस्था देखेंगे | पेयजल व्यवस्था के लिए चार अफसरों की डयूटी लगी है |कलेक्टर के इस आदेश पर स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने आपत्ति जताई है | महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कौरव का कहना है कि आयुष विभाग का काम स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था देखना है | दातुन नित्य क्रिया की व्यवस्था देखना नहीं है | डयूटी ही लगाना है, तो निकाय या पंचायतकर्मियों की लगाई जाए |
आदेश प्रति –