मुरलीपुरा में कच्ची बस्ती में रहने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच बेटे का मनाया जन्मदिन

जयपुर –मुरलीपुरा रोड नंबर एक स्थित झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले अनाथ बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बच्चों के बीच आशा की नई किरण संस्था की अध्यक्ष चंदा कुमावत ने सोमवार को पोते मीत कुमावत का जन्मदिन का केक काटकर खुशियां बाटी। मीत कुमावत के तीसरे जन्मदिन का केक कटते ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हैप्पी बर्थडे टू यू के गान से परिसर को गुंजा दिया। आशा की नई किरण संस्था की अध्यक्ष चंदा कुमावत ने कहा कि संस्था की ओर से सभी सदस्य और उनके अपनों का जन्मदिन अक्सर जरूरतमंद और बेसहारा लोगों के बीच मनाते हैं। इन बच्चों के बीच में अपनी खुशी बांटते हैं तो उसको शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे पर उनके सपनों की मुस्कान होती है। वहीं संस्था की कोषाध्यक्ष निकिता कुमावत ने कहा कि बेटे मीत का जन्मदिन झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों के बीच मनाने का विचार आया तो सब लोगों ने सराया और जन्मदिन पर फिजूल खर्चा ना करके बच्चों के बीच मनाया बहुत अच्छा लगा। इन बच्चों को प्यार की जरूरत है। इनमें कई ऐसे बच्चे हैं जो भविष्य में देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। इन बच्चों की हंसी में कई तोहफे मिलते हैं। इस दौरान हेमंत कुमावत, अनु कुमावत, कमलेश कुमार कुमावत,विजेंद्र सिंह, सहित कई सदस्य मौजूद रहे।








